पाकुड़: घरेलू विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति की तलाश में पुलिस
झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से घरेलू विवाद की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जामजोड़ी पंचायत के शामपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
मृतका की पहचान माइनो मरांडी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात वह रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान उनका पति हथिया हेम्ब्रम कमरे में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और उन पर लगातार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े की स्थिति बनी रहती थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
तीन बेटों के सिर से उठा मां का साया
मृतका अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया।
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis