Palamu: जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत चौहान उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार, अमरजीत अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक गोली लगने से घायल अवस्था में मिला। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सीने में लगी थी गोली
बताया जा रहा है कि युवक के सीने में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद नावा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ परिजनों से भी पूछताछ की है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की आशंका की भी चर्चा है, लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis










