मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

कल PM Modi झारखंड को देंगे बड़ी सौगात, Piska और Muri रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण

Piska muri railway station inauguration: रांची रेल मंडल के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरी तरह आधुनिक बनकर तैयार हैं। प्रधानमंत्री कल दोनों स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। जानिए यात्रियों को मिलने वाली नई सुविधाएं।

जुलाई 16, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Piska muri railway station inauguration

PM Modi will gift major project to Jharkhand tomorrow; inaugurate Piska and Muri railway stations

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Piska muri railway station inauguration: रांची रेल मंडल के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह आधुनिक स्वरूप में यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत दोनों स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।

Table of Contents

Toggle
  • स्टेशन भवनों को मिला आकर्षक और आधुनिक लुक
    • Piska muri railway station में पार्किंग से लेकर CCTV तक, हर सुविधा होगी हाईटेक
      • दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं
        • पिस्का और मुरी स्टेशन पर अलग-अलग विकसित की गई विशेष सुविधाएं
          • व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पुनर्विकास का उद्देश्य केवल भवनों का सौंदर्यीकरण करना नहीं, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज
  • राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित
  • खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब 'गालीबाज पार्टी' बन गई है

स्टेशन भवनों को मिला आकर्षक और आधुनिक लुक

पुनर्विकास के दौरान दोनों रेलवे स्टेशनों के भवनों को पूरी तरह नया स्वरूप दिया गया है। स्टेशन का आकर्षक फेसाड, आधुनिक प्रवेश द्वार, नया पोर्च और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव एलईडी लाइटिंग स्टेशन परिसर को पहले से कहीं अधिक सुंदर बना रही है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म का सुधार किया गया है। नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, बेहतर फर्श, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पंखों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Ranchi Rath Yatra Diversion 2026: आज से रांची में रथ यात्रा, 25 जुलाई तक बदला ट्रैफिक रूट, जानें डायवर्जन और पार्किंग प्लान

Piska muri railway station में पार्किंग से लेकर CCTV तक, हर सुविधा होगी हाईटेक

स्टेशन परिसर को आधुनिक तकनीक से भी लैस किया गया है। स्टेशन पहुंच मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग का विकास किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • अत्याधुनिक यात्री सूचना प्रणाली
  • इल्यूमिनेटेड साइनेज
  • आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे
  • आधुनिक और आरामदायक फर्नीचर
  • स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाली कलाकृतियां

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं

PM Modi के ‘सुगम्य भारत अभियान’ के अनुरूप दोनों रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

इनमें शामिल हैं-

  • लिफ्ट
  • रैंप
  • हैंड रेल
  • टैक्टाइल पाथ
  • कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर
  • कम ऊंचाई वाले पेयजल बूथ
  • दिव्यांग अनुकूल शौचालय
  • आरक्षित पार्किंग
  • व्हीलचेयर की सुविधा

इन व्यवस्थाओं से सभी यात्रियों के लिए स्टेशन अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेंगे।

पिस्का और मुरी स्टेशन पर अलग-अलग विकसित की गई विशेष सुविधाएं

रेलवे ने दोनों स्टेशनों की जरूरतों के अनुसार विशेष सुविधाओं का भी विकास किया है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पिस्का रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक और आरामदायक प्रतीक्षालय (Waiting Hall) बनाया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

वहीं मुरी रेलवे स्टेशन पर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अलग-अलग प्रतीक्षालयों के साथ आधुनिक एग्जीक्यूटिव लाउंज भी तैयार किया गया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इस पुनर्विकास से केवल यात्रियों को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

रांची रेल मंडल लगातार भारतीय रेलवे को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज
झारखंड Jharkhand News

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

अक्टूबर 26, 2026
झारखंड भाजपा ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज की, दिसंबर तक बूथ स्तर की समितियां गठित करने का लक्ष्य
झारखंड Jharkhand News

राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित

अक्टूबर 26, 2026
BJP lashes out at Kharge's statement; Pratul Shah Deo says the Congress has now become an 'abusive party'.
झारखंड Jharkhand News

खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब ‘गालीबाज पार्टी’ बन गई है

अक्टूबर 26, 2026
Next Post
Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा-जाने पूरा इतिहास

Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा-जाने पूरा इतिहास

Major assurance from the Central Government in the Sonam Wangchuk case.

Sonam Wangchuk मामले में केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, स्वास्थ्य निगरानी करेंगे सरकारी डॉक्टर

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

अक्टूबर 26, 2026

मदरसे के बच्चे भी बन सकते हैं IAS-IPS, मंत्री इरफान अंसारी रजिस्ट्रेशन दिलाने की पहल

राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित

खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब ‘गालीबाज पार्टी’ बन गई है

बरवाअड्डा में नकली सिगरेट के कारोबार का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार

झारखंड भाजपा ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज की, दिसंबर तक बूथ स्तर की समितियां गठित करने का लक्ष्य

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts