Jharkhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बतौर प्रधानमंत्री 4078 दिन पूरे कर देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को “सेवा और समर्पण के स्वर्णाक्षरी दिन” बताया। उन्होंने कहा कि ये दिन केवल सत्ता में बने रहने की गणना नहीं, बल्कि गांव, गरीब और किसान के कल्याण को समर्पित दिन हैं।
Read More: शहीद सुभाष मुंडा की याद में 26 जुलाई को श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का होगा आयोजन
“यह कालखंड अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक के संकल्प का प्रतीक है। यह परिवारवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को समर्पित यात्रा है,” – बाबूलाल मरांडी
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के नए शिखर छू रहा है और विश्व पटल पर देश की पहचान मजबूत हुई है।
Read More: हेमंत सरकार पर भड़के बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश इकाई ने भी सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री को बधाई दी। बधाई देने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद व महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह समेत प्रदेश पदाधिकारी और सभी मोर्चा अध्यक्ष शामिल थे।
बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की और कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार होते देखना चाहती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








