Pakur: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत सुभद्रा चेरिटेबल उड़ीसा के सहयोग से पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, देवीनगर, महेशपुर (पाकुड़) में मैथ्स सर्किल एवं साइंस सर्किल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, तार्किक एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना तथा गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय गतिविधियों, विज्ञान प्रयोगों, मॉडल प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी तथा समूह चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Read More- कोडरमा में राशन डीलर पर KYC के नाम पर 50 रुपए मांगने का आरोप
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराया तथा नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Read More- Breaking News: पेपर लीक संशोधन बिल को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 27 जुलाई को संसद में हो सकता है पेश
अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन दल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.