Ranchi: राजधानी रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप की मेज़बानी करने जा रही है। यह राज्य के खेल इतिहास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। डूरंड कप के 135वें संस्करण की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जबकि रांची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
रांची में लीग चरण के कई अहम मुकाबलों के साथ एक क्वार्टर फाइनल भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जमशेदपुर एफसी, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम और पहली बार भाग ले रही श्रीलंका सशस्त्र बलों की डिफेंडर्स एफसी जैसी टीमें मैदान में उतरेंगी।
एशिया का सबसे पुराना टूर्नामेंट के डूरंड कप
इस बार डूरंड कप में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी सहित पांच शहरों में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।
Read More- कोडरमा घाटी में बड़ा हादसा-तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल
एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट माने जाने वाले डूरंड कप की मेज़बानी मिलने से झारखंड में फुटबॉल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच और युवाओं को खेल के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी।
Read More- इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत-भोजपुर में झारखंड की युवती की बेरहमी से हत्या

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









