Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 4296.60 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सत्र के दौरान डूंगरी विधायक जैराम महतो ने एक बड़ी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन, निर्मल महतो और बिनोद बिहारी महतो जैसे क्रांतिकारी वीरों की याद में पारसनाथ की सबसे ऊँची चोटी पर ‘स्टेचू ऑफ रेवोल्यूशन’ स्थापित किया जाए।
जैराम महतो ने अपने संबोधन में कहा कि—
“गुरुजी भले ही एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते थे, लेकिन उनका आंदोलन पारसनाथ की धरती से शुरू हुआ था। आज समय आ गया है कि हम उस स्थान पर उनकी और अन्य क्रांतिकारियों की भव्य प्रतिमा स्थापित करें। यह झारखंड की मिट्टी से जुड़े हर आंदोलनकारी के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।”
शिबू सोरेन के निधन के बाद सदन की कार्यवाही पहले स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब नए जोश और संकल्प के साथ सत्र की शुरुआत हुई। ऐसे में ‘स्टेचू ऑफ रेवोल्यूशन’ बनाने की मांग झारखंडी अस्मिता और आंदोलन की गौरवगाथा को फिर से जीवंत करने वाला प्रस्ताव माना जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








