Puri Rath Yatra— ओडिशा के पुरी में हुए भगदड़ हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने त्वरित और कड़े कदम उठाए हैं. रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ने पुरी के एसपी और कलेक्टर का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है.
प्रशासनिक फेरबदल की सूची:
- पुरी के नए SP: पिनाक मिश्रा
- पुरी के नए कलेक्टर: चंचल राणा (पूर्व खुर्दा कलेक्टर)
- निलंबित अधिकारी: DCP बिष्णुपति और कमांडेंट अजय पाधी
- जांच अधिकारी: मामले की प्रशासनिक जांच अब विकास आयुक्त की निगरानी में होगी.
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि रथ यात्रा समाप्त होने तक यह नई टीम पुरी की पूरी व्यवस्था देखेगी.
read more- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: डॉ. अंसारी ने खुद संभाली कमान, कहा…
मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख का मुआवज़ा
CM माझी ने रथयात्रा हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. राज्य सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन कर रही है.
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना रविवार सुबह करीब 4:00 बजे श्री गुंडिचा मंदिर के निकट हुई. रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह-सवेरे से मंदिर परिसर में मौजूद थे. इसी दौरान अनुष्ठान सामग्री ले जा रहे दो ट्रक भीड़भाड़ वाले हिस्से में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई. हादसे में दो महिलाओं सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
read more- Rath Yatra 2025: रांची रथ मेले में उमड़ रही भारी भीड़, खरीदारी और भक्ति का संगम
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने हादसे को “गंभीर प्रशासनिक चूक” करार देते हुए कहा: “जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा.”













