भुरकुंडा (Ramgarh): रामगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भदानीनगर ओपी क्षेत्र से तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की है, जिसका कुल वजन 13.65 ग्राम (टेप सहित) बताया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Ramgarh News: गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
शनिवार को पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक बिना नंबर प्लेट की हरे और काले रंग की बजाज डोमिनार मोटरसाइकिल से अवैध ब्राउन शुगर लेकर भुरकुंडा से बरकाकाना की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। इसके बाद भदानीनगर ओपी गेट के सामने मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
जैसे ही संदिग्ध बाइक मतकमा चौक की ओर से पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अंचलाधिकारी, पतरातू की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद हुई।13.65 ग्राम हेरोइन बरामद, कीमत करीब ₹40 हजार
पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 13.65 ग्राम (टेप सहित) है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹40 हजार आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान अन्य सामान भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है-- एजाज अंसारी
- अजमत अंसारी
- राहुल कुमार बेदिया
एसडीपीओ बोले–नशे के कारोबारियों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि रामगढ़ पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Ranchi से अगवा कर युवक को लेकर भाग रहे थे आरोपी, बोलेरो समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








