शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

कोडरमा में धूमधाम से मना रामनवमी का त्यौहार, देर रात तक गूंजते रहे जय श्रीराम के नारे

मई 21, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें


–महामंडलेश्वर, केंद्रीय मंत्री व विधायक कार्यक्रम में हुईं शामिल
कोडरमा। रामनवमी के मौके पर रविवार को कोडरमा रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में आयोजित रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के मौके पर कोडरमा के विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा निकाली गई झांकियां इस वर्ष आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। सर्व विदित है कि कोडरमा गांधी चैक स्थित आयोजन स्थल में रामनवमी महासमिति कोडरमा के द्वारा वर्ष 2017 से अखाड़ा समितियों का स्वागत अभिनंदन एवं शौर्य प्रदर्शन समारोह का आयोजन किया जाता आ रहा है। रामनवमी के मौके पर आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में 18 अखाड़ों के प्रतिभागी शामिल हुए।

विभिन्न अखाड़ों के द्वारा भव्य जुलूस तथा सुंदर झांकियों निकाली गई। उद्घाटन समारोह में बतौर उद्घाटन कर्ता महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज एवं बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व विशिष्ट अतिथि कोडरमा विधायक डाॅ. नीरा यादव शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार झुन्नू व संचालन संरक्षक प्रवीण चंद्रा एवं महासचिव अजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। महामंडलेश्वर द्वारा शंखनाद के साथ फीता काटकर कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महासमिति को बेहतर आयोजन के लिये धन्यवाद दिया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • 25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार
  • सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
  • झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट फेज-III का समझौता

वहीं महामंडलेश्वर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से राम भक्तों में उत्साह दिखता है। वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश में जो परिस्थिति बन रही है, ऐसे में सनातनियों को एकजुट रहना होगा। वहीं विधायक डाॅ. नीरा यादव ने कहा कि आज की महिलाएं भी शस्त्र प्रदर्शन कर उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरी ओर महावीरी झंडा मिलान को लेकर विभिन्न अखाड़ों से हजारों की संख्या में विशाल जुलूस एवं भव्य झांकियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विभिन्न अखाड़ों के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। साथ ही पुष्प वर्षा कर प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ महा समिति के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

WhatsApp Image 2025 04 07 at 7.29.49 PM 1 1

अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
महासमिति के द्वारा आंगतुक अतिथियों एवं विभिन्न अखाड़ों से आए अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष और सचिव को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत संध्या 6 बजे से आयोजित शौर्य प्रतियोगिता के आयोजन की रंगारंग शुरुआत हुई। जिसमें विभिन्न अखाड़ों से आए सैकड़ों युवाओं ने जय श्री राम की धुन और प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच शस्त्र प्रदर्शन किया। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अपार जनसमूह ने बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं विधि व्यवस्था के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन काफी सक्रिय रही। कार्यक्रम स्थल पर स्वयं एसपी अनुदीप सिंह एवं एसडीओ रिया सिंह मौजूद थे।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

झांकी में महाकुंभ मेला व श्री राम जानकी की झांकी इस वर्ष आकर्षण का मुख्य केंद्र था। कार्यक्रम समापन के पूर्व निर्णायक मंडल के द्वारा शौर्य प्रदर्शन में लाठी, तलवार, भाला, बामा, सामूहिक शस्त्र प्रदर्शन में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को लेकर अपना निर्णय प्रस्तुत किया। वहीं आगंतुक अतिथियों, महासमिति के पदाधिकारियों और निर्णायक मंडली के द्वारा शौर्य प्रदर्शन में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं मैडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

शील्ड व मेडल भेंट कर किया गया सम्मानित
झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान लोचनपुर अखाड़ा कमेटी, द्वितीय फरेंदा और तृतीय पुरस्कार गिरिडीह रोड कोडरमा को मिला, जबकि लाठी में प्रथम बदडीहा, द्वितीय लोचनपुर एवं तृतीय स्थान गिरिडीह रोड ने प्राप्त किया। वहीं तलवार में प्रथम गिरिडीह रोड, द्वितीय पांडेयडीह एवं तृतीय स्थान गिरिडीह रोड ने प्राप्त किया। वहीं बाना में प्रथम प्रेम कुमार, द्वितीय अंकित सिंह एवं तृतीय स्थान डेविड आर्यन ने प्राप्त किया। अनुशासन को लेकर विभिन्न प्रतिभागियो को शील्ड एवं मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2025 04 07 at 7.29.50 PM

मौके पर महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार झुन्नू, संरक्षक प्रवीण चंद्रा, महासचिव अजय पांडेय, उपाध्यक्ष सूरज यादव, प्रवीण पांडेय, अजीत बवर्णवाल, सचिव उत्तम कुमार, महेश भारती, संजय सिंह, अक्षय रंजन, दीपक सिंह, विनय सिंह, शशि सिंह, देवराज पाण्डेय, राजू विश्वकर्मा, अजीत सिंह, निर्णायक मंडली के जयप्रकाश राम, बैजनाथ यादव, अजय झा, यमुना यादव, महावीर यादव, गोपाल यादव, राजा सिंह, बिट्टू सिंह, अमरदीप गिरी, सागर कुमार, राजू राणा, दिलीप सिंह, संजय पासवान, राजू यादव, अनु सिंह, छोटी यादव, रोहित पांडेय, सुखदेव सिंह, रोहन सिंह समेत हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation
रांची Ranchi

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026
Jharkhand: Maoist couple, carrying reward of ₹25 lakh, surrendered in Kolkata
Breaking News

25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार

सितम्बर 10, 2026
Banks to remain closed for three consecutive days in September; complete essential tasks before the strike.
झारखंड Jharkhand News

सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

सितम्बर 10, 2026
Next Post

जानकी ऑटोमोबाइल होंडा शोरूम का एमडी ने किया उद्घाटन

मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मां दुर्गा का दर्शन कर टेका माथा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026

25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार

रांची में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

लोजपा विधायक पुत्र अपहरण कांड पर कांग्रेस का हमला, भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच की मांग

सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट फेज-III का समझौता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra