Ranchi: रांची में रात के समय सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अक्सर रात 9 से 10 बजे के बाद शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद हो जाते हैं, जिससे मेडिकल इमरजेंसी, नाइट शिफ्ट या लंबी यात्रा पर निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की कमी और सुरक्षा कारणों से कई निजी पंप संचालक रात में सेवाएं बंद रखते हैं।
इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपके लिए रांची शहर के उन 7 पेट्रोल पंपों की लिस्ट (Ranchi 24 Hours Petrol Pump List) लेकर आए हैं, जो 24 घंटे खुले रहते हैं। इसके साथ ही जानिए पेट्रोल पंप पर मिलने वाले आपके अधिकारों और मुफ्त सुविधाओं के बारे में।
Read more: Ranchi पुलिस का बड़ा एक्शन, ADG और SSP के निर्देश पर पुलिस का नया ‘सुरक्षा प्लान’ तैयार
रांची में 24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंपों की सूची (Ranchi Night Petrol Pump List)
यदि आपको रात के समय आपातकालीन स्थिति में पेट्रोल या डीजल की जरूरत है, तो आप नीचे दिए गए इन 7 पेट्रोल पंपों पर जा सकते हैं:
- इंद्रप्रस्थ ऑटोमोबाइल (इंडियन ऑयल): बिरसा चौक
- श्री गोपाल ऑटोमोबाइल (इंडियन ऑयल): रातू रोड (पिछले 10 वर्षों से 24 घंटे सेवा में)
- अक्षत फ्यूल्स (इंडियन ऑयल): दीपाटोली
- न्यू गुमला ट्रेडर्स (इंडियन ऑयल): बूटी मोड़
- न्यूक्लियस एनर्जी (इंडियन ऑयल): दुर्गा सोरेन चौक
- भारत पेट्रोलियम: कडरू (BPCL का अपना पंप)
- डायमंड सेल्स (भारत पेट्रोलियम): कोकर
अधिकारियों का क्या कहना है?
इंडियन ऑयल (IOCL) सेल्स अधिकारी ऋषभ कुमार गुप्ता के अनुसार, रांची निगम क्षेत्र में इंडियन ऑयल के कुल 22 पंप हैं, जिनमें से लगभग 5 पंप 24 घंटे सेवा देते हैं।
भारत पेट्रोलियम (BPCL) सेल्स अधिकारी प्रीतम सीएच बनीक ने बताया कि शहर में BPCL के 19 पंप हैं, जिनमें से कडरू स्थित कंपनी का अपना पंप और कोकर का डायमंड सेल्स 24 घंटे खुला रहता है।
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मुफ्त मिलती हैं ये 7 सुविधाएं (Free Facilities at Petrol Pump)
तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के दिशा-निर्देशों और उपभोक्ता अधिकारों के तहत हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को कुछ सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती हैं। इसके लिए कोई भी पंप संचालक आपसे पैसे नहीं मांग सकता:
-
फ्री एयर (Free Air): दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायरों में हवा भरने और प्रेशर जांचने की मुफ्त सुविधा।
-
स्वच्छ पेयजल (Drinking Water): ग्राहकों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था।
-
शौचालय (Washroom): पेट्रोल पंप पर साफ और उपयोग के योग्य शौचालय होना अनिवार्य है।
-
प्राथमिक उपचार (First Aid): किसी भी मामूली चोट या इमरजेंसी के लिए फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा।
-
ईंधन की मात्रा की जांच (Quantity Check): शुद्धता पर शक होने पर ग्राहक 5 या 10 लीटर के प्रमाणित माप पात्र (Chaman) से तेल की मात्रा मापवा सकता है।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
ईंधन की गुणवत्ता की जांच (Quality/Filter Paper Test): पेट्रोल/डीजल की शुद्धता जांचने के लिए ग्राहक फिल्टर पेपर टेस्ट की मांग कर सकता है।
-
बिल प्राप्त करने का अधिकार (Invoice/Bill): तेल भराने के बाद ग्राहकों को रसीद लेने का पूरा अधिकार है।
यदि इन सुविधाओं के लिए कोई पैसा मांगता है, तो आप तेल कंपनियों के टोल-फ्री नंबर या सेल्स अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।
सुरक्षा कारणों से पिस्का मोड़ स्थित जनता ऑटोमोबाइल जैसे कई पंप सुबह 6 से रात 10:30 बजे तक ही चलते हैं। ऐसे में आपात स्थिति के लिए ऊपर दिए गए 7 पेट्रोल पंपों की लिस्ट को नोट कर लें ताकि रात के सफर में आपको भटकना न पड़े।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









