शनिवार, नवम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

रांची में बाल अधिकारों पर जागरूकता अभियान, CRF ने बच्चों को दिलाई बाल विवाह रोकने की शपथ

Ranchi News: रांची के निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में CRF ने बाल विवाह निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली।

नवम्बर 27, 2026
in रांची Ranchi
A A
रांची के निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में CRF के बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं

अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातु में 1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (CRF), रांची की ओर से एदलहातु स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के कुल 1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और अपने समुदाय में इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली।

Table of Contents

Toggle
  • 1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ
  • बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें
  • CRF के पदाधिकारी और स्कूल के शिक्षक रहे मौजूद

1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ

कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस दौरान बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: रांची के डोरंडा में किराये के मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
  • डोरंडा से लापता छात्रा प्रयागराज से बरामद, जाने क्या है पूरा मामला
  • डोरंडा से 8वीं की नाबालिग छात्रा लापता, स्कूल गेट से युवक की बाइक पर बैठकर जाने का दावा
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है, जो बच्चों के भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास को प्रभावित करता है। बाल विवाह को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बच्चों की शिक्षा और जागरूकता इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बच्चों द्वारा ली गई शपथ:

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

​”मैं शपथ लेता/लेती हूं कि मैं अपने समुदाय में बाल विवाह के खिलाफ हरसंभव प्रयास करूंगा/करूंगी और सुनिश्चित करूंगा/करूंगी कि मेरे/हमारे पड़ोस और समुदाय में किसी बच्चे का बाल विवाह न होने पाए और ऐसे किसी भी प्रयास के बारे में सूचित करने की जिम्मेदारी मेरी है। मैं बच्चों की शिक्षा एवं बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण जैसे किसी भी अन्याय और शोषण के खिलाफ सुरक्षा के लिए भी आवाज बुलंद करूंगा/करूंगी।”

बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके आसपास या उनकी जानकारी में कहीं भी बाल विवाह हो रहा हो या इसकी तैयारी की जा रही हो, तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 पर दें।

बच्चों ने शपथ ली कि वे अपने समुदाय में बाल विवाह रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे कि उनके पड़ोस या समुदाय में किसी बच्चे का बाल विवाह न हो। उन्होंने बाल विवाह के साथ-साथ बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण और बच्चों के खिलाफ होने वाले अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध भी आवाज उठाने का संकल्प लिया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

CRF के पदाधिकारी और स्कूल के शिक्षक रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन की ओर से चंदन कुमार (एडवोकेट), अंजू कुमारी, संगीता कुमारी, अनुज शर्मा और राहुल कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय की ओर से प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह उन्मूलन के लिए चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक बनाकर बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Body of a young man recovered from a rented house in Ranchi’s Doranda; police have launched an investigation.
Breaking News

Breaking News: रांची के डोरंडा में किराये के मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवम्बर 27, 2026
रांची की लापता छात्रा प्रयागराज से 18 घंटे में सकुशल बरामद, जाने क्या है पूरा मामला
रांची Ranchi

डोरंडा से लापता छात्रा प्रयागराज से बरामद, जाने क्या है पूरा मामला

नवम्बर 27, 2026
Minor 8th-grade student goes missing from Doranda; alleged to have left on a youth's motorcycle from the school gate.
Breaking News

डोरंडा से 8वीं की नाबालिग छात्रा लापता, स्कूल गेट से युवक की बाइक पर बैठकर जाने का दावा

नवम्बर 26, 2026
Next Post
Watchman at Bagdehari police station arrested in a disproportionate assets case; sent to judicial custody.

आय से अधिक संपत्ति मामले में बागडेहरी थाने का चौकीदार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, NTA परीक्षा शहर की जानकारी

NTA ने जारी की City Intimation Slip, ज्यादातर उम्मीदवारों को मिला पसंद का शहर

No entry for vehicles at Getalsud Dam today; the restriction will be in place from 9:00 AM to 6:00 PM.

गेतलसूद डैम पर आज 9 घंटे वाहनों की नो एंट्री, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

नवम्बर 28, 2026

नौवां माइल घाटी में तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण

डोमचांच में हाईवा-ऑटो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

कोडरमा में अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, 10 किलोमीटर तक कार-बस समेत कई वाहनों को मारी टक्कर

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर कानूनी विवाद, नेटफ्लिक्स को मिला लीगल नोटिस

28 नवंबर का मौसम: झारखंड में ठंड का डबल अटैक! जानें कहां कितनी पड़ेगी ठंड

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts