रांची : गेतलसूद डैम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को डैम के ऊपरी हिस्से (डैम क्रेस्ट) पर नौ घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों को डैम के ऊपरी हिस्से से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि, आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को जरूरत के अनुसार आवाजाही की छूट दी जाएगी।
डैम सुरक्षा अधिनियम, 2021 के तहत डैम का व्यापक सुरक्षा मूल्यांकन किया जा रहा है। इस दौरान विशेषज्ञों ने डैम के शीर्ष हिस्से पर वाहनों की आवाजाही से पैरापेट, गार्ड वॉल और अन्य संरचनात्मक हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका जतायी है। इसी सुरक्षा पहलू को देखते हुए विभाग ने अस्थायी रूप से वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
इस प्रतिबंध के दौरान लोगों से डैम के सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







