रांची: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब इसकी गूंज झारखंड की राजधानी रांची तक पहुंचती दिखाई दे रही है। रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) की दीवारों पर काले पेंट से ‘BJP Ban’ और ‘RSS Ban’ जैसी लाइनें लिखे जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
दीवारों पर यह लिखावट किसने की और इसके पीछे किसकी भूमिका है, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक किसी व्यक्ति या संगठन की ओर से इन लिखावटों की जिम्मेदारी लेने की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची के समाजसेवी रमेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दीवारों पर लिखे गए अक्षरों और लाइनों को मिटाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि सार्वजनिक संस्थानों की दीवारों पर इस तरह की राजनीतिक या वैचारिक लिखावट किया जाना उचित नहीं है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दीवारों पर लिखी गई इन लाइनों के पीछे किसकी मंशा थी और इसे किसने अंजाम दिया। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
हालांकि, इस घटना ने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और उसके संभावित असर को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। जंतर-मंतर से शुरू हुए प्रदर्शन की राजनीतिक गूंज अब रांची में भी दिखाई देने लगी है। आने वाले दिनों में इस मामले में क्या सामने आता है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








