Ranchi: राजधानी Ranchi में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सोमवार, 24 अगस्त से शुरू हो गई। धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 तक चलेगी।
जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर से अलग-अलग प्रखंडों के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय की गई है। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तारीख पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना भी अनिवार्य किया गया है।
प्रखंडवार दस्तावेज सत्यापन की तारीख
24 अगस्त: कांके और मांडर
25 अगस्त: लापुंग और बुढ़मू
27 अगस्त: चान्हो और तमाड़
29 अगस्त: रातू, बेड़ो और खलारी
31 अगस्त: नामकुम
1 सितंबर: अनगड़ा
2 सितंबर: सिल्ली
3 सितंबर: नगड़ी
5 सितंबर: इटकी
7 सितंबर: राहे और बुंडू
8 सितंबर: सोनाहातु
9 सितंबर: तमाड़
10 सितंबर: ओरमांझी
11 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी पुरुष
12 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी महिला
तारीख छूटी तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका
होमगार्ड बहाली में दस्तावेज सत्यापन को लेकर विभाग ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। **निर्धारित तारीख पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को बाद में दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।** ऐसे अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी।
वहीं, सत्यापन के दौरान किसी अभ्यर्थी का दस्तावेज गलत, जाली या फर्जी पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी (CO) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) भी मौजूद रहेंगे।
दस्तावेज सत्यापन के बाद क्या होगा?
दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों का आगे चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच कराया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को बेसिक ट्रेनिंग के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, रांची भेजा जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे अपनी निर्धारित तारीख को समय पर सत्यापन केंद्र पहुंचें और सभी मूल दस्तावेजों के साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









