Ranchi News: जेल सुधार गृह होता हैं, लेकिन बात रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की करे तो यहां का माहौल ही कुछ और है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां दो कैदी भोजपुरी गाने की धुन पर कमर लचकाते नजर आ रहे है, फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और कमर लचक के चक्कर में जेल प्रशासन ने दो जेल अधिकारियों को निलंबत कर दिया हैं।
दो कैदियों का डांस वीडियो वायरल
17 सेकंड का यह वीडियो, जिसमें दो कैदी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। देखने में यह जितना मनोरंजक लग रहा है, उतना ही गंभीर है। क्योंकि ये दोनों कोई आम कैदी नहीं, बल्कि करोड़ों के घोटालों में शामिल आरोपी हैं। एक की पहचान विधु गुप्ता (शराब घोटाला) और दूसरे की विक्की भालोटिया (जीएसटी घोटाला) के रूप में हुई है। दोनों जिस हॉल में नाचते दिख रहे है वहां आम कैदियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होती है।
दो अधिकारी निलंबित
वहीं वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन हरकत में आया। जांच में लापरवाही सामने आने पर सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने कार्रवाई तो कर दी, लेकिन असली सवाल यही है कि आखिर जेल में मोबाइल फोन पहुंचा कैसे ?
Read more- ACB की बड़ी छापेमारी! लातेहार के बड़ाबाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ध्यान रहे कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब झारखंड की किसी जेल से मोबाइल या वीडियो सामने आया हो। कई बार ऐसे मामले उजागर हो चुके हैं, जब कैदी जेल में रहकर अपने गैंग का संचालन करते रहे हैं, धमकियां देते रहे हैं, और अब तो नाच-गाने तक की व्यवस्था कर ली गई है!
विपक्ष ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। विपक्षी दलों का कहना है कि झारखंड की जेलें अब कानून सुधारने के लिए नहीं, बल्कि वीआईपी कैदियों की ऐशगाह बन चुकी हैं। वहीं, सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी करते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि क्या झारखंड की जेल अब रियलिटी शो के सेट में तब्दील हो चुकी हैं? जेल में मोबाइल, गाने और विशेष हॉल ये सब संभव कैसे हुआ? और आखिर जिम्मेदारी किसकी है कैदियों की या उस सिस्टम की जो उन्हें सुधारने के बजाय मनोरंजन का मंच दे रहा है?
Read more- Breaking: बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार ने डाला वोट, कहा- “पहले मतदान, फिर जलपान”










