Ranchi: अगर आपका नाम अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट की प्रतीक्षा सूची में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। Ranchi Nagar Nigam ने वेंडरों के लिए नई सूचना जारी करते हुए 518 वेंडरों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इस सूची में शामिल सभी वेंडरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Ranchi Nagar Nigam के अनुसार, अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में पहले से आवंटित और रिक्त पड़े कुल 518 वेंडिंग स्थल री-लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए जिन वेंडरों का कोई बकाया भुगतान शेष है, उन्हें 15 जुलाई 2026 तक नगर निगम कार्यालय में अपनी लंबित राशि जमा करनी होगी।
18 जुलाई को होगी री-लॉटरी
Ranchi Nagar Nigam ने बताया है कि वेंडिंग स्थलों की री-लॉटरी 18 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे रांची नगर निगम कार्यालय में आयोजित की जाएगी। संबंधित सभी वेंडरों से तय समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की गई है।
List देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – लिंक
खबर के साथ उपलब्ध है पूरी List
Ranchi Nagar Nigam द्वारा जारी 518 वेंडरों की पूरी सूची इस खबर के साथ संलग्न की गई है। संबंधित वेंडर PDF डाउनलोड कर अपना नाम और अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
नोट: यदि आपका नाम सूची में शामिल है, तो 15 जुलाई तक बकाया राशि जमा करना और 18 जुलाई को री-लॉटरी में शामिल होना आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए संबंधित वेंडर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









