Ranchi: राजधानी रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू जंगल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग स्कूली बच्चियों के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने की जानकारी मिली है।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के दोनबा गांव निवासी अयान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
क्या हुआ था घटना के दिन?
घटना 17 अगस्त की है। दोनों बच्चियां नौवीं कक्षा की छात्रा थीं और अलग-अलग गांव की रहने वाली थीं। वे जंगल किनारे बकरियां चराने गई थीं। तभी आरोपी युवक और उसका साथी पल्सर बाइक से वहां पहुंचे और डर दिखाकर बच्चियों को जंगल की ओर ले गए।
पीड़ित बच्चियों के शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।
केस दर्ज और कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही उसी रात लापुंग थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।
लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।













