Wednesday, May 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा

January 22, 2026
in रांची
A A
Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: बसंत पंचमी का त्योहार कला, ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित माना जाता है। हर साल बसंत पंचमी का दिन अपने साथ नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आता है, लेकिन इस बार यह त्योहार और भी खास होने जा रहा है। वजह है इस शुभ अवसर पर बन रहा दुर्लभसंयोग और साथ ही रांची में पहली बार तैयार की जा रही है AI तकनीक आधारित मां सरस्वती की प्रतिमा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राजधानी रांची के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय पाल ने इस बार परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। उन्होंने पहली बार AI तकनीक की मदद से मां सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण किया है, जो झारखंड में अपने आप में एक नया प्रयोग माना जा रहा है।

Read more- Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर चली गोली, युवक की गई जान; जानिए क्या है मामला

AI आधारित यह प्रतिमा मां सरस्वती के शांत, सौम्य और दिव्य रूप को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है। चेहरे की भाव-भंगिमा, वीणा की बनावट और वस्त्रों की आकृति इतनी सजीव है कि देखने वाले ठहर कर निहारने को मजबूर हो जाते हैं।

Ranchi News: खास प्रतिमाएं, जबरदस्त डिमांड

इस वर्ष AI आधारित मां सरस्वती की प्रतिमाएं बनाने में काफी समय, मेहनत और बारीकी से काम किया। मूर्तियों की डिजाइन एक-दूसरे से अलग है और उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। मूर्तिकार बताते हैं कि उनके यहां 300 रुपए से लेकर लाखों रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध है।

सालों का अनुभव, पहली बार नया प्रयोग

Ranchi News: अजय पाल का कहना है अब कला में भी तकनीक का समावेश जरूरी हो गया है। यही कारण है कि परंपरा को तकनीक से जोड़ने का प्रयोग किया। AI की मदद से डिजाइन तैयार किया और फिर उसे अपने हाथों से आकार दिया। मेहनत ज्यादा लगी, लेकिन नतीजा बेहद संतोषजनक है।

Read more- Jharkhand News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

Ranchi News: पहले डिजाइन तैयार किया

मूर्तिकार के अनुसार उन्होंने AI आधारित ब्लू-प्रिंट की मदद से प्रतिमा का डिजाइन तैयार किया। फिर उसी डिजाइन को आधार बनाकर अपने हाथों से मिट्टी और पुआल से प्रतिमा का निर्माण किया गया। खास बात यह है कि इस मूर्ति में किसी भी तरह के कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पूरी प्रतिमा पारंपरिक मिट्टी और प्राकृतिक सामग्री से बनाई गयी है, लेकिन उसका स्वरूप आधुनिक तकनीक की झलक देता है। परंपरा, भक्ति और आधुनिक तकनीक का यह सगम न सिर्फ कला के क्षेत्र में नया प्रयोग है, बल्कि यह दिखाता है कि समय के साथ भारतीय शिल्प कला भी नये रूप में आगे बढ़ रही है।

Related Posts

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार
रांची

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

May 13, 2026
रांची की गलियों में चुटकियों में फोन उड़ाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
रांची

रांची की गलियों में चुटकियों में फोन उड़ाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

May 13, 2026
Nationwide Shutdown Against E-Pharmacy on May 20; Drug Sellers Issue a Roaring Challenge
झारखंड

ऑनलाइन फार्मेसी(E-pharmacy) के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद, दवा विक्रेताओं ने भरी हुंकार

May 13, 2026
Next Post
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर चली गोली, युवक की गई जान; जानिए क्या है मामला

Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर चली गोली, युवक की गई जान; जानिए क्या है मामला

Jharkhand News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Jharkhand News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

NTA बन गया भ्रष्टाचार का अड्डा-NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राजद का बड़ा हमला

NTA बन गया भ्रष्टाचार का अड्डा-NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राजद का बड़ा हमला

May 13, 2026

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत ने भाजपा-कांग्रेस को किया आमने-सामने, किसी ने दिखाया चेहरा तो किसी ने गिनाया भ्रष्टाचार

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

रांची की गलियों में चुटकियों में फोन उड़ाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पहले अपने गिरेबान में झांके, भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देती है भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra