Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने और कांग्रेस नेताओं के द्वारा उत्सव मनाने पर भाजपा प्रवक्ता ने सवाल खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले में कहा है कि 3 हजार करोड़ के बहुचर्चित टेंडर घोटाले मामले में आरोपी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और उनके सहयोगियों ने जिस प्रकार उत्सव मनाया। उससे यह साफ है कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म की बात नहीं बल्कि जश्न की बात है। देश की जनता यह जानती है कि न्यायिक प्रक्रिया का एक हिस्सा बेल है।
Read More: रांची की गलियों में चुटकियों में फोन उड़ाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Jharkhand News:कमीशन, करप्शन और कलेक्शन के मॉडल पर चल रहा गठबंधन
प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपने बयान में यह कहा कि गठबंधन की सरकार शायद नया नार जनता के सामने रख रही है, जहां घोटाला, वहां शर्म नहीं बल्कि जश्न मनेगा। गांवों में पेयजल योजनाएं दम तोड़ रही हैं। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था की हालात किसी से छिपी नहीं है। हर दिन अखबारों में व्यवस्थाओं का बखान किया जाता है। अब टेंडर घोटाले को उपलब्धि के तौर पर दिखाया जा रहा है। साथ ही यह कहा गया है कि गठबंधन की सरकार विकास, कमीशन, करप्शन और कलेक्शन के मॉडल पर चल रही है।
Read More: पहले अपने गिरेबान में झांके, भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देती है भाजपा-कांग्रेस का पलटवार
Jharkhand News: भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके
इधर भाजपा के बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राजनीतिक शुचिता और भ्रष्टाचार को लेकर दिए जा रहे बयान बेबुनियाद है। उन्होंने भाजपा को पहले खुद का चेहरा आईना में देखने की बात कही है। भाजपा में भ्रष्टाचार, बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर आरोपों से घिरे नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, ऐसे में कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा का राजनीतिक पाखंड है। शारदा चिटफंड घोटाले और लुई बर्गर स्कैम से जुड़े आरोपों का सामना कर चुके नेताओं को भाजपा ने महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। घूस लेते पकड़े गए नेताओं को भाजपा संरक्षण देती रही है और दूसरी ओर कांग्रेस पर नैतिकता का पाठ पढ़ाने का प्रयास करती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







