Ranchi: राजधानी रांची में हाल के दिनों में बाइक चोरी की वारदात काफी बढ़ गई है। हाल के दिनों में कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन पहाड़ी मंदिर से एक रोचक मामला सामने आया है, जहां बाइक चोरी करने पहुंचे युवक को पहले स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल सुखदेव नगर थाने की पुलिस बाइक चोर से पूछताछ कर रही है।
ये भी देखें: Ranchi में 1-2 जुलाई को पानी की किल्लत, जानें किन इलाकों में होगी पानी की समस्या
Ranchi News: स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
बाइक चोरी करने वाले युवक की पहचान हुसिर के रूप में हुई है, जो कांके का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी मंदिर के पास किसी व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी की थी। इसी बीच हुसिर वहां पहुंचा और बाइक के चारों ओर घूमने लगा। जैसे ही वह बाइक लेकर भागने के लिए उस पर सवार हुआ, स्थानीय लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को सुखदेव नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ये भी देखें: क्या Donald Trump की चेतावनी भारत के लिए है? 20% एथेनॉल के बाद भी महंगा पेट्रोल
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।










