Ranchi Police में फेरबदल, धुर्वा और अरगोड़ा थाना को मिले नए थाना प्रभारी
Ranchi: राजधानी रांची की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा जारी आदेश के तहत शहर के दो प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
आदेश के अनुसार, अनिल तिवारी को धुर्वा थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सतीश कुमार गोराई को अरगोड़ा थाना की कमान सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए एक आत्महत्या प्रकरण में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन धुर्वा थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था। इसके बाद से धुर्वा थाना प्रभारी का पद रिक्त था। अब अनिल तिवारी की नियुक्ति के साथ इस महत्वपूर्ण थाने को नया नेतृत्व मिल गया है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नए थाना प्रभारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था के रखरखाव को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
रांची पुलिस द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









