Ranchi: राजधानी रांची में बुधवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। हिंदपीढ़ी-कडरू मार्ग पर सड़क किनारे बने खुले नाले में एक ओमनी कार जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान कार हिंदपीढ़ी-कडरू मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।
आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की बात सामने आई है।
खुले नाले ने बढ़ाई परेशानी
हादसे के बाद सड़क किनारे खुले पड़े नाले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग है और न ही सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई है।
बारिश के दौरान स्थिति और खतरनाक हो जाती है। पानी भरने के बाद सड़क और नाले के बीच का अंतर साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर खुले नाले के आसपास समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाएं तो इस तरह के हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। बुधवार की घटना ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों और खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









