रांची: छठ तालाब स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को रावण दहन 2026 के आयोजन को लेकर समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य संरक्षक विनय सिन्हा ‘दीपू’ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सुरेश साहू और महाबीर साहू ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विजयादशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया और नए सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई।
रावण और कुंभकर्ण के पुतले का होगा दहन
समिति की बैठक में इस बार रावण के साथ कुंभकर्ण का भी पुतला तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विजयादशमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी धूमधाम से करने की योजना है।
नई समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक में विनय सिन्हा ‘दीपू’ को मुख्य संरक्षक और विश्वा मिंज को अध्यक्ष चुना गया। जितेंद्र साहू और रामा साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आनंद गोप कोषाध्यक्ष बनाए गए।
सीताराम साहू, छोटे और संजय को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक: गुड्डू गोप, सनी साहू, मनोहर साहू, दशरथ साहू, कृष्णा गोप, राजू साहू, रामरंजीत साहू, गौरी साहू, राजेश कच्छप , सोहराई साहू और संतोष गोप।
समिति ने विजयादशमी के कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









