Ranchi News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अरगोड़ा चौक पर शनिवार देर रात थर्ड जेंडर समुदाय के किन्नरों ने एक बार में हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब बार में चल रहे डांस प्रोग्राम को लेकर कहासुनी बढ़ गई।
विवाद बढ़ते ही किन्नर समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया, जिससे इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई वाहन घंटों तक फंसे रहे और चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और हटिया डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किन्नर समुदाय के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और जाम हटवाया। पुलिस की पहल के बाद हंगामा खत्म हुआ और यातायात सामान्य हो गया।










