Tuesday, May 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ranchi से लापता 18 माह की अदिति का नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम

Ranchi के कोकर स्थित खोरहाटोली से लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडे का चौथे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका।

May 12, 2026
in रांची
A A
No clue found about 18-month-old Aditi missing from Ranchi, Rs 50,000 reward for information

No clue found about 18-month-old Aditi missing from Ranchi, Rs 50,000 reward for information

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi के कोकर स्थित खोरहाटोली से लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडे का चौथे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। बच्ची के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में दहशत और बेचैनी का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि रांची पुलिस, एनडीआरएफ और नगर निगम की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची का पता बताने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

नाले में चलाया जा रहा विशेष सर्च ऑपरेशन

मंगलवार सुबह से ही एनडीआरएफ और नगर निगम की टीम ने बच्ची के घर के पास गुजरने वाले नाले में फिर से खोज अभियान शुरू किया। इससे पहले सोमवार को भी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नामकुम पुल तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। टीम के सदस्य गहरे और संकरे हिस्सों में उतरकर तलाश करते रहे, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज ने बढ़ाई रहस्य की परतें

रांची सिटी एसपी पारस राणा लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने घर और मोहल्ले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। फुटेज में अदिति शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने परिवार के साथ घर के अंदर जाती दिखाई दे रही है, लेकिन उसके बाद वह बाहर निकलती नजर नहीं आई।

पुलिस ने मोहल्ले से बाहर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कहीं भी बच्ची के बाहर जाने का कोई दृश्य सामने नहीं आया। यही वजह है कि मामला और भी रहस्यमय बनता जा रहा है।

साथ खेलने वाले बच्चों से भी पूछताछ

घटना के समय अदिति आसपास के कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। पुलिस ने उन बच्चों से भी पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि कुछ देर खेलने के बाद अदिति अपने घर चली गई थी और वे भी अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस अब हर छोटी-बड़ी जानकारी को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

साइबर ठगों ने परिवार की बेबसी का उठाया फायदा

बच्ची के लापता होने के बीच साइबर अपराधियों ने भी परिवार को निशाना बनाया। अदिति के पिता मनीष पांडेय को कई फोन कॉल आए, जिनमें बच्ची के बारे में जानकारी होने का दावा किया गया। ठगों ने बच्ची तक पहुंचाने के नाम पर पैसों की मांग की।

परिजनों की बेचैनी का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधियों ने अदिति की मां अंकिता पांडेय से ऑनलाइन चार हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार 10 से 15 हजार रुपये की मांग करते रहे। पुलिस को जानकारी मिलते ही परिजनों को किसी भी तरह की रकम नहीं देने की सलाह दी गई। अब साइबर ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में भय और चिंता का माहौल

मासूम बच्ची के चार दिनों से लापता रहने के कारण पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी लगातार परिवार के साथ खड़े हैं और पुलिस को हर संभव मदद दे रहे हैं। मोहल्ले में घर-घर पूछताछ की जा रही है और हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

50 हजार रुपये का इनाम घोषित

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने अदिति पांडेय का पता बताने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क नंबर:

  • रांची एसएसपी – 9431706136
  • सिटी एसपी – 9431706137
  • सदर डीएसपी – 9431102090
  • सदर थाना प्रभारी – 9431706160

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। एक छोटी सी सूचना भी मासूम अदिति को उसके परिवार तक वापस पहुंचा सकती है।

 

Related Posts

मासूम अदिति की खोज में उतरी NDRF, ड्रोन से चप्पा-चप्पा खंगाल रही रांची पुलिस
रांची

मासूम अदिति की खोज में उतरी NDRF, ड्रोन से चप्पा-चप्पा खंगाल रही रांची पुलिस

May 11, 2026
झारखंड में अपराधियों का राज-कोकर के लापता बच्चे के परिजनों से मिले आदित्य साहू-दिया ये अल्टीमेटम
रांची

झारखंड में अपराधियों का राज-कोकर के लापता बच्चे के परिजनों से मिले आदित्य साहू-दिया ये अल्टीमेटम

May 11, 2026
रांची में सबसे बड़ी साइबर ठगी-WhatsApp ग्रुप के जरिए उड़ाए 8.52 करोड़, CID ने यूपी से आरोपी को दबोचा
रांची

रांची में सबसे बड़ी साइबर ठगी-WhatsApp ग्रुप के जरिए उड़ाए 8.52 करोड़, CID ने यूपी से आरोपी को दबोचा

May 10, 2026
Next Post
Jamtara News: One killed, one seriously injured after being hit by a tractor, bike damaged

Jamtara News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत एक, गंभीर रूप से घायल बाइक क्षतिग्रस्त

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jamtara News: One killed, one seriously injured after being hit by a tractor, bike damaged

Jamtara News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत एक, गंभीर रूप से घायल बाइक क्षतिग्रस्त

May 12, 2026

Ranchi से लापता 18 माह की अदिति का नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम

Ranchi: चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने बदला रंग, अब जनता से मांगा जा रहा त्याग- विनोद पांडेय

Dhanbad News: सहरजोड़ी में युवक की संदिग्ध मौत, मामले में पुलिस की जांच तेज, कई संदिग्धों से पूछताछ जारी

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,600 के नीचे फिसला

Big Breaking: रांची के Levee Tavern बार एंड रेस्टोरेंट में भीषण आग, होटल में सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra