Technology: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। देश की कई कंपनियों ने अपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च कर रहे है। इस फेहरस्ती में अब Royal Enfield का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च कर दी है। इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है। हालांकि बैटरी एज अ सर्विस विकल्प के साथ यह ₹1.99 लाख में खरीदा जा सकता है।
Read More- Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि
Royal Enfield: बेंगलुरु में शुरू हुई बाइक की बुकिंग
Royal Enfield के Flying Flea C6 बाइक की बुकिंग और टेस्ट राइड 10 अप्रैल से बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है। कंपनी का प्लान है कि इसे धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए कंपनी ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है।
पुरानी क्लासिक बाइक्स की झलक के साथ फ्यूचरिस्टिक टच
बात अगर बाइक के फीचर्स की करें तो Flying Flea C6 का लुक पहली नजर में ही अलग दिखता है। इसमें पुरानी क्लासिक बाइक्स की झलक के साथ फ्यूचरिस्टिक टच दिया गया है। खास बात इसका गर्डर फोर्क सस्पेंशन है, जो आजकल कम ही देखने को मिलता है।
Read More- Big Breaking : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, आवास से मिला था 500 के नोटों के बंडल
बाइक का वजन सिर्फ 124 किलो रखा गया है, जिससे इसे चलाना आसान और बैटरी एफिशिएंट बनता है। 19-इंच के बड़े पहिए और पतले टायर इसे स्मूद राइड देते हैं।
Royal Enfield: 3.91kWh का बैटरी पैक देती है 154 किमी की रेंज
इसमें 3.91kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर यह बाइक करीब 154 किमी तक चल सकती है। मोटर 60Nm का टॉर्क देती है, जिससे बाइक तेज और रिस्पॉन्सिव बनती है। यह महज 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और 115 किमी/घंटा तक जा सकती है।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला
20% से 80% चार्ज सिर्फ 1 घंटे में
चार्जिंग टाइम भी काफी कम रखा गया है। फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे 16 मिनट लगते हैं, जबकि 20% से 80% चार्ज सिर्फ 1 घंटे 5 मिनट में हो जाता है। खास बात यह है कि मोबाइल ऐप से चार्जिंग स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है।
इस बाइक में 3.5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 5 राइडिंग मोड सिटी, रेन, हाईवे, स्पोर्ट और कस्टम मिलते हैं। सुरक्षा के लिए डुअल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Royal Enfield: Ultraviolette F77 से सीधा मुकाबला
823mm की सीट हाइट और 207mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एडवेंचर बाइक जैसा फील देते हैं। यह शहर के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड के लिए भी ठीक मानी जा रही है।
Read More- Ranchi Crime: रांची में कॉलेज छात्रों को बना रहा था नशे का आदी, पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा
कीमत के मामले में यह बाइक कंपनी की पारंपरिक 350cc बाइक्स से भी महंगी है। वहीं इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Ultraviolette F77 से देखा जा रहा है।
Flying Flea C6 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं, बल्कि Royal Enfield का नया एक्सपेरिमेंट है। यह उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और ब्रांड वैल्यू—तीनों एक साथ चाहते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









