Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह स्वास्थ्य जांच के बाद रविवार की शाम अपने आवास सिंह मेंशन लौटे। संजीव सिंह ने मेंशन की चौखट को सिर झुकाकर प्रणाम किया। गृह प्रवेश के दौरान गायत्री परिवार ने मंत्रोच्चारण किया। उनकी धर्मपत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह, छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम और मां कुंति देवी ने उन्हें फूलों की होली और चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। उनके बच्चे भी पिता के पास लौटकर खुश नजर आए।
अंडाल एयरपोर्ट से सिंह मेंशन तक समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा
अंडाल एयरपोर्ट से सिंह मेंशन तक समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने “संजीव सिंह जिंदाबाद” और “रागिनी भाभी जिंदाबाद” के नारे लगाए। रानीगंज, निरसा सिनेमा मोड़ और गोविंदपुर में भी समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। करीब डेढ़ सौ वाहनों के काफिले के साथ संजीव सिंह धनबाद पहुंचे।
ज्ञात हो कि संजीव सिंह को 2017 में अपने चचेरे भाई सहित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 27 अगस्त 2025 को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी किया। स्वास्थ्य लाभ और लंबी न्यायिक लड़ाई के बाद उनकी यह ऐतिहासिक घर वापसी कोयलांचल क्षेत्र के लिए खुशी और उत्साह लेकर आई।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








