भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में आज यानी बुधवार, 27 मई को शुरुआती कारोबार में हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है। कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 50 अंक (0.06%) की तेजी के साथ 76,050 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी (Nifty 50) भी 20 अंकों (0.09%) की बढ़त के साथ 23,930 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के बाजार में सबसे ज्यादा एक्शन मेटल सेक्टर (Metal Stocks) में देखा जा रहा है, जहाँ निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
Read More: Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!
27 मई: सेंसेक्स ओपनिंग बेल (Sensex Open Today)
आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स में कल के क्लोजिंग स्तर (76,009) के मुकाबले थोड़ी गिरावट दिखी और यह 75,939 पर ओपन हुआ, लेकिन कुछ ही मिनटों में खरीदारों ने बाजार को संभाल लिया और इंडेक्स हरे निशान में आ गया।
एक नजर कल के बाजार पर (26 मई का मार्केट हाल)
बीते कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 26 मई को बाजार में लाल निशान में क्लोजिंग देखने को मिली थी। मुख्य सूचकांकों का हाल कुछ इस तरह था:
- सेंसेक्स: 479 अंक (63%) गिरकर 76,010 पर बंद हुआ।
- निफ्टी: 118 अंक (49%) टूटकर 23,914 पर बंद हुआ।
- मिडकैप 50: 91 अंक (51%) चढ़कर 17,741 पर रहा।
- स्मॉलकैप 50: 35 अंक (4%) की बढ़त के साथ 9,013 पर बंद हुआ।
निफ्टी टॉप गेनर्स (26 मई)
| शेयर (Stocks) | करंट प्राइस (₹) | कितना बढ़ा (₹) | चेंज (%) |
| अडानी एंट. | ₹2,973 | ₹123.30 | 4.33% ▲ |
| TMPV | ₹386 | ₹12.35 | 3.31% ▲ |
| टेक महिंद्रा | ₹1,460 | ₹24.50 | 1.71% ▲ |
निफ्टी टॉप लूजर्स (26 मई)
| शेयर (Stocks) | करंट प्राइस (₹) | कितना घटा (₹) | चेंज (%) |
| अपोलो | ₹8,265 | ₹139.00 | 1.65% ▼ |
| विप्रो | ₹203 | ₹3.35 | 1.62% ▼ |
| एयरटेल | ₹1,847 | ₹27.80 | 1.48% ▼ |
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | SSC GD Exam | Rajya Sabha Election 2026 | RCB | IPL 2026

Share Market Update: एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल (Global Market Update)
आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजार:
- कोस्पी (साउथ कोरिया): 8433 (+377 अंक, +4.79%)
- निक्केई (जापान): 65817 (+821 अंक, +1.26%)
- हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग): 25412 (-188 अंक, -0.78%)
अमेरिकी बाजार (बीते सत्र में):
कल अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार दर्ज किया गया, जहाँ नैस्डैक बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।
- डाउ जोन्स: 50462 (-118 अंक, -0.23%)
- नैस्डैक: 26656 (+312 अंक, +1.19%)
- S&P 500: 7519 (+46 अंक, +0.61%)
FII और DII डेटा: विदेशी निवेशकों ने की ₹2408 करोड़ की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजार से लगातार पैसे निकाल रहे हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं।
| कैटेगरी | लेटेस्ट (करोड़ ₹) | बीते 7 दिन (करोड़ ₹) | बीते 30 दिन (करोड़ ₹) |
| DII (घरेलू निवेशक) | +1,362 | +13,714 | +69,545 |
| FII/FPI (विदेशी निवेशक) | -2,408 | -7,918 | -46,435 |
FIIs और DIIs के ये आंकड़े नेट खरीदारी (+) और बिकवाली (-) को करोड़ रुपए में दर्शाते हैं।
Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।








