Ranchi News: राजधानी रांची को गुमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिस्का रेलवे स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज का दोनों तरफ़ का स्लैब अचानक ढह गया। स्लैब गिरने से सड़क पर करीब चार फ़ीट तक मलबा फैल गया और राजमार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
मलबे की चपेट में आई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्लैब गिरने के ठीक उसी समय एक चारपहिया वाहन वहां से गुजर रहा था। तभी कार मलबे की चपेट में आ गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हालांकि, वाहन पूरी तरह मलबे में फंस गया। कड़ी मशक़्क़त के बाद राहतकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सड़क के एक हिस्से को साफ़ किया, जिसके बाद एक ओर से वाहनों का आना-जाना शुरू हो पाया है।
read more- मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को अजरबैजान से रांची लेकर पहुंची झारखंड ATS की टीम
बारिश का पानी बस्तियों में घुसा
स्लैब गिरने का असर आसपास के घरों पर भी पड़ा है। मलबे के साथ बारिश का पानी बहकर बस्तियों में घुस गया, जिससे कई घरों में 2-3 फ़ीट तक पानी भर गया। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत और मुआवज़े की मांग की है।
read more- कौन है मयंक सिंह? जो अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की सबसे खतरनाक कड़ी था!
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









