Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 4, 2025
in रांची
A A
रांची में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के सभागार में मंगलवार को राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य के कम से कम 200 किसानों के जीवन में व्यक्तिगत प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाएं। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी की किसान सुधार सूची भी तैयार की जाएगी।

रबी फसल की जानकारी हर किसान तक पहुंचे — शिल्पी नेहा तिर्की

कर्मशाला में मंत्री ने कहा कि हर वर्ष विभाग इस तरह का आयोजन करता है ताकि किसानों को रबी फसल से संबंधित सही जानकारी और नई तकनीक उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि इस बार अतिवृष्टि (भारी बारिश) से किसानों को 25 से 30% तक का नुकसान हुआ है, जो 40% तक बढ़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने की आवश्यकता है।

Related Post

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

February 15, 2026
Mahashivratri Ranchi: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Mahashivratri Ranchi: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

February 15, 2026
A grand Shiva procession will be taken out in Ranchi on the occasion of Mahashivratri.

MahaShivratri के मौके पर Ranchi में निकलेगी भव्य शिवबारात: पहाड़ी मंदिर से पिस्का मोड़ तक गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ

February 14, 2026
Jharkhand News: महाशिवरात्रि पर रांची हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी-800 जवान रहेंगे तैनात

Jharkhand News: महाशिवरात्रि पर रांची हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी-800 जवान रहेंगे तैनात

February 14, 2026

मंत्री ने यह भी कहा कि —“किसानों के सामने आज कई सवाल हैं – क्या खाएंगे, बच्चों का भविष्य क्या होगा? ऐसे में अधिकारियों को आगे बढ़कर उनकी मदद करनी चाहिए।”

फसल बीमा और आपदा राहत पर दिया गया जोर

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों से कहा कि फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने और जो किसान बीमा योजना से बाहर हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता दिलाने के प्रयास करें।
उन्होंने फसल नुकसान की रिपोर्ट को अंचल से जिला मुख्यालय तक तेजी से भेजने के निर्देश भी दिए।

Read more- झारखंड में बढ़ी सर्दी, शाम की कंपकंपी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

कृषि सचिव और कुलपति ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कृषि सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने कहा कि रबी या खरीफ – दोनों मौसमों के लिए किसानों का कृषि कैलेंडर तय होना जरूरी है ताकि हर काम समय पर पूरा हो सके।
उन्होंने मिट्टी जांच और उपयुक्त फसल चयन को फसल उत्पादन बढ़ाने की कुंजी बताया।

वहीं BAU कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने कहा कि इस बार भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अतिवृष्टि से खेतों में बनी नमी का लाभ रबी फसलों के लिए उठाया जा सकता है।

पुस्तक का विमोचन और वैज्ञानिकों की मौजूदगी

कर्मशाला के दौरान कृषि विभाग द्वारा तैयार एक नई पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में निदेशक जीशान कमर, निबंधक शशि रंजन, निदेशक माधवी मिश्रा, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, संजय शांडिल्य, एस.के. अग्रवाल, किसान प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक और कृषि पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Read more- बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: SMS-2 में डोजर में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

 

Related Posts

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
झारखंड

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

February 15, 2026
Mahashivratri Ranchi: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
झारखंड

Mahashivratri Ranchi: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

February 15, 2026
A grand Shiva procession will be taken out in Ranchi on the occasion of Mahashivratri.
झारखंड

MahaShivratri के मौके पर Ranchi में निकलेगी भव्य शिवबारात: पहाड़ी मंदिर से पिस्का मोड़ तक गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ

February 14, 2026
Next Post
Uproar in Baghmara due to death of pregnant woman: Allegation of negligence in treatment, Harina Chowk jammed

प्रसूता की मौत से बाघमारा में हंगामा: इलाज में लापरवाही का आरोप, हरिणा चौक जाम

राशिफल

5 नवंबर 2025 का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए आने वाली है खुशखबरी!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Jharkhand News: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

February 16, 2026

Breaking News: हरियाणा में ‘ज़हरीला पानी’ का कहर? 15 दिन में 12 मौतें, 5 बच्चे शामिल — गांव में मचा हड़कंप

India AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर टिकी दुनिया की नजर, जानें कौन-कौन आ रहा है दिल्ली?

तीन शादियां, तीनों बार IAS दुल्हन! सीनियर IAS अधिकारी की नई शादी चर्चा में

Dhanbad के सरायढेला सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से भारी नुकसान

Breaking News: राजस्थान के भिवाड़ी में भीषण धमाका, आठ मजदूरों जिंदा जलकर मौत कई घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra