Saturday, April 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

April 4, 2025
in व्यापार
A A
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ रिकवरी भी होती हुई नजर आई, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.04 प्रतिशत और निफ्टी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर 1.98 प्रतिशत से लेकर 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सिप्ला, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयर 6.27 प्रतिशत से लेकर 5.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,404 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 444 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,960 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

Related Post

Online Payment Rules: RBI proposed delay on online transactions over 10000 rupees

Online Payment Rules: RBI का नया प्लान, ₹10,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ब्रेक

April 11, 2026
Share Market Update: Share Market Regains Momentum; Heavy Buying in Banking and Auto Stocks

Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी रौनक, बैंकिंग व ऑटो शेयरों में भारी खरीदारी

April 10, 2026
Share Market Update: After a record surge, the Sensex slips 700 points today; Nifty falls below 24,000

Share Market Update: रिकॉर्ड बढ़त के बाद आज सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,000 के नीचे

April 9, 2026
Share Market Update: US-Iran Bonhomie—A Bonanza for Indian Investors! Sensex Shatters Previous Records for Gains

Share Market Update: अमेरिका-ईरान की दोस्ती, भारतीय निवेशकों की मौज! सेंसेक्स ने तोड़े बढ़त के पुराने रिकॉर्ड

April 8, 2026

बीएसई का सेंसेक्स आज 135.27 अंक की कमजोरी के साथ 76,160.09 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे यह सूचकांक 76,258.12 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा, लेकिन खरीदारी का यह दौर अधिक देर तक नहीं चला। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण इस सूचकांक की गिरावट लगातार बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 794.99 अंक की कमजोरी के साथ 75,500.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 59.70 अंक लुढ़क कर 23,190.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 23,214.70 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण यह सूचकांक गिर कर 22,921.60 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 308.60 अंक टूट कर 22,941.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 322.08 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,295.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 82.25 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,250.10 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Related Posts

Online Payment Rules: RBI proposed delay on online transactions over 10000 rupees
देश

Online Payment Rules: RBI का नया प्लान, ₹10,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ब्रेक

April 11, 2026
Share Market Update: Share Market Regains Momentum; Heavy Buying in Banking and Auto Stocks
व्यापार

Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी रौनक, बैंकिंग व ऑटो शेयरों में भारी खरीदारी

April 10, 2026
Share Market Update: After a record surge, the Sensex slips 700 points today; Nifty falls below 24,000
व्यापार

Share Market Update: रिकॉर्ड बढ़त के बाद आज सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,000 के नीचे

April 9, 2026
Next Post

लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

दक्षिणी और पूर्वी मध्य जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

April 11, 2026

Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान

Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक

Jharkhand Politics: सैलरी संकट नहीं, वित्तीय ज्ञान की कमी के कारण भ्रम फैला रही भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi में स्कूली बसों की सुरक्षा पर सवाल: पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Breaking News: रांची में ‘अग्निवीर’ भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra