यह खबर सुनेंऑडियो
Education News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है. अगर आप नौकरी के साथ पढ़ाई या घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह एक शानदार मौका है.
अब इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
IGNOU जुलाई एडमिशन 2025: क्या है नया अपडेट?
- नई अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2025
- पहले की अंतिम तिथि: 15 जुलाई → फिर बढ़ाकर 31 जुलाई → अब 15 अगस्त
- आवेदन पोर्टल:
- ODL प्रोग्राम्स के लिए: samarth.edu.in
- ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए: samarth.edu.in
आवेदन से पहले जानें ये ज़रूरी बातें:
- DEB ID अनिवार्य: आवेदन करने से पहले Distance Education Bureau ID तैयार रखें.
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: पोर्टल पर लॉगइन करके सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन पूरा करें.
एडमिशन कैंसिलेशन की सुविधा भी उपलब्ध
IGNOU ने अब छात्रों को एप्लिकेशन कैंसिलेशन की सुविधा भी दी है:
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
- कैंसिलेशन का विकल्प कैंडिडेट के लॉगिन पेज पर मिलेगा.
- रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड नहीं होगी.
- अगर एडमिशन कन्फर्म होने के बाद कैंसिल किया गया, तो अधिकतम ₹2000 या प्रोग्राम फीस का 15% कटौती की जाएगी.
IGNOU क्यों चुनें?
- UGC-DEB द्वारा मान्यता प्राप्त
- घर बैठे पढ़ाई की सुविधा
- कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा








