Ranchi News: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हुए झारखंड के वीर सपूत अजय लकड़ा का पार्थिव शरीर कल देर रात रांची एयरपोर्ट पहुंचा। जिसके बाद सेना के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। और उन्होनें नम आंखों से आखिरी सलामी दी।
राधा कृष्ण किशोर ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
वहीं, शहीद जवान को आखिरी विदाई देने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होनें शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होनें कहा कि, देश की रक्षा में दिया गया शहीदों का सर्वोच्च बलिदान देश और राज्य के लोग कभी नहीं भुलेंगे। आगे कहा कि, राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Read more- Ranchi News: कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
कैसे हुई घटना?
बता दें, बीते गुरुवार को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक बुलेटप्रूभ गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार 10 जवान शहीद हो गए। उन्हीं में एक थे अजय लकड़ा, जिनके बलिदान से पूरा झारखंड और देश गर्व महसूस कर रहा है।
Read more- Ranchi News: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए वीर सपूत अजय लकड़ा का शव पहुंचा रांची












