रांची: झारखण्ड में छात्र आंदोलन के बाद रद्द किए नियुक्ति विज्ञापन को हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया और सभी कि सेवा बहाल करने का आदेश दिया है. जिसपर अब छात्र अब आगे फिर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है. लेकिन अब इस पुरे आंदोलन के स्वर पर झामुमो ने सवाल उठाया है और भाजपा को निशाने पर लिया है. झामुमो केंद्रीय कार्यालय में झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू और अनंत प्रताप देव ने प्रेस वार्ता कर कई सवाल उठाया है.
विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान राज्य सरकार और छात्र के बीच एक समझौता हुआ. जिसके बाद अब फिर कोचिंग माफिया और भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा फिर आंदोलन शुरू करने कि तैयारी की गई है. ऐसा लग रहा है कि पुरे आंदोलन का राजनितिकारण किया गया है.
राज्य के लोगों को मालूम है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार मंत्री को भेज कर वार्ता कराया. ज़ब इससे बात नहीं बनी तब राज्य सरकार ने कैबिनेट बुला कर JPSC से लेकर JSSC CGL की परीक्षाओं को रद्द किया गया.
इसके बाद न्यायलय में दाखिल किया याचिका को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार के फैसले को रद्द किया और सरकार को काउंटर शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है. अब न्यायपालिका के निर्णय के बाद सरकार को कोषणा सही नहीं है.
उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक नैरेटिव चला रहे है कि सरकार ने उन्हें धोखा दिया है लेकिन अभी कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेगी. और छात्रों के कंधे पर बन्दुक रख कर चलाने वालों को जनता जवाब देगी.
उन्होंने कहा कि अब बॉल न्यायलय के हाथ में है और न्यायलय का रुख आगे क्या होता है यह आने वाले समय में तय करेगी. फिलहाल cid अपनी कार्रवाई में लगी है परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है.

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












