Giridih: गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के झंडा मैदान में शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और JMM के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। छात्रों ने JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर मारपीट शुरु
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र JSSC CGL समेत विभिन्न नियुक्तियों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान JMM के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बन गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।
मारपीट का आरोप लगाने वाले छात्रों का कहना है कि पुतला दहन अभी शुरू भी नहीं हुआ था और वे इसकी तैयारी कर रहे थे, तभी JMM कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश देखा गया।
मुख्यमंत्री का पुतला दहन करना अपमान
छात्रों का आंदोलन हाल में हुई नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़े फैसलों के बाद फिर तेज हुआ है। छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने कुछ नियुक्तियों को रद्द करने की घोषणा की थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया।
इधर, JMM जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट का आदेश आ चुका है। उनके अनुसार विरोध दर्ज कराने के लिए लोग न्यायालय का रुख करें, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच प्रशासनिक स्तर पर घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











