Sahebganj: साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित बर्मन कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। यहां के निवासी पुत्र दीपक राजवंशी की पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज कोलकाता के अस्पतालों में चल रहा है।
7 मई को पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, दीपक की बहन की शादी 7 मई को पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर में हुई थी। शादी के बाद 10 मई को आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल होने के लिए दीपक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गया था। रविवार देर रात समारोह से लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो (WB 66 AC 3780) गाजोल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
Read More- गुमला में 24 घंटे के भीतर दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब ASI का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
दो लोग गंभीर रुप से घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दीपक राजवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक जोय बर्मन समेत गणेश बर्मन, शक्ति बर्मन और अमित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है।
Read More- बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल
दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बहन की विदाई के कुछ ही दिनों बाद घर में मातम छा जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को परिवार के लोग शव को बंगाल से राजमहल लाने के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद पूरे बर्मन कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











