Dhanbad : झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति ने आज सर्किट हाउस में खेल, पर्यटन, वन, नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत वितरण, समाज कल्याण, शिक्षा, उद्योग, खनन, कृषि, उद्यान, श्रम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता माननीय सभापति और इचागढ़ विधायक सबिता महतो ने की, जबकि समिति की सदस्य झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित रहीं।
Read More-प्रेमिका ने ब्लॉक किया तो लोढ़ा से कूचकर प्रेमी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
खिलाड़ियों के विकास, स्टेडियम और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण की समीक्षा
उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने सभापति और सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में खिलाड़ियों के विकास, स्टेडियम और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण, सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और साइकिल वितरण योजना की समीक्षा की गई।
Read More-हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, इस मामले में…
सदस्यों ने समय पर कार्य पूर्ण करने, पानी और बिजली की समस्या का निराकरण, स्मार्ट मीटर बिलिंग त्रुटि सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









