मंगलवार, नवम्बर 10, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से देशभर में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हो गया. देशभर के नेताओं ने जताया शोक. पढ़ें पूरी खबर.

अगस्त 4, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से देशभर में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand News— झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो के संस्थापक संरक्षक और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार सुबह गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन से झारखंड ही नहीं, देश भर में आदिवासी, दलित, वंचित, किसान, मजदूर और महिला समुदायों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Table of Contents

Toggle
  • देशभर से नेताओं ने जताया शोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:
    • राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा):
    • मल्लिकार्जुन खरगे (अध्यक्ष, कांग्रेस):
    • प्रियंका गांधी वाड्रा:
    • रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड):
    • बाबूलाल मरांडी (विपक्ष नेता, झारखंड विधानसभा):
    • मायावती (BSP अध्यक्ष):
    • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार):
    • सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा (डिप्टी CM, बिहार):
    • JMM ने कहा — दिशोम गुरु का निधन हिमालय के स्खलन जैसा
  • अन्य नेताओं ने भी जताया शोक

बता दें, शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया जाएगा. एयरपोर्ट से सीधे उनके आवास पर लाया जाएगा. 5 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर आम जनता और नेताओं के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा और झामुमो पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा.
इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उन्हें उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) ले जाया जाएगा, जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

📌 यह भी पढ़ें:
  • भाजपा के ‘जहर’ को रोकने के लिए इरफान अंसारी ने किया ‘वानर सेना’ बनाने का ऐलान, बोले- मैं इरफान हाड़ी हूं
  • दिवाली पर रांची में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, AQI 1110 के करीब, जानें किन इलाकों में AQI सबसे अधिक
  • रांची के रातू में महिला से छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश, विरोध करने पर युवक ने गला दबाया
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

देशभर से नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:

“शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

“शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे. वंचितों और आदिवासियों के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक था. उनके निधन से दुःख हुआ. मैंने हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की.”

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा):

“शिबू सोरेन आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ थे. झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता.”

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

मल्लिकार्जुन खरगे (अध्यक्ष, कांग्रेस):

“शिबू सोरेन ने जल, जंगल, ज़मीन और आदिवासी संस्कृति के लिए जीवनभर संघर्ष किया.”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

प्रियंका गांधी वाड्रा:

“शिबू सोरेन जी का जाना हम सभी के लिए गहरा दुख है. परिजनों को मेरी संवेदनाएं.”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड):

“वह मेरे लिए पिता तुल्य रहे. उनके मार्गदर्शन में उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.”

बाबूलाल मरांडी (विपक्ष नेता, झारखंड विधानसभा):

“उनका जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.”

मायावती (BSP अध्यक्ष):

“वंचित समाज की आवाज़ आज खामोश हो गई. मैं हेमंत सोरेन और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.”

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार):

“झारखंड और देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है.”

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा (डिप्टी CM, बिहार):

“शिबू सोरेन जी का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा.”

read more- Breaking News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूँ”

JMM ने कहा — दिशोम गुरु का निधन हिमालय के स्खलन जैसा

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “गुरुजी का जाना हिमालय के टूटने के समान है. उन्होंने दबे-कुचले समाज को आवाज़, सम्मान और अधिकार दिलाया. उनका जीवन सिखाता है कि धारा के विरुद्ध जाकर भी बदलाव लाया जा सकता है.”

शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने, आदिवासी अधिकारों की लड़ाई, शिक्षा और शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद की. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री और कई बार लोकसभा सांसद रह चुके थे. उनका जाना झारखंड आंदोलन के एक अध्याय का समापन है.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

अन्य नेताओं ने भी जताया शोक

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का जाना एक युग के अंत जैसा है। उन्होंने कहा कि झारखंड ने न केवल एक जननेता, बल्कि एक सिद्धांतवादी और संघर्षशील व्यक्तित्व को खो दिया है। गुरुजी को किसी राजनीतिक दायरे में नहीं बांधा जा सकता—वो सदैव दलगत राजनीति से ऊपर रहकर, समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बने। राजीव रंजन प्रसाद ने आगे कहा कि “महाजनी प्रथा, नशामुक्ति और शोषण के विरुद्ध उन्होंने जो संघर्ष किया, वह झारखंड की आत्मा में सदैव जीवित रहेगा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिंहा दीपू ने कहा, “झारखंड आंदोलन के मसीहा और हमारे अभिभावक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार सहित पूरे राज्य को इस दुख को सहने की शक्ति दें।” वहीं हाजी मतलूब इमाम ने ट्वीट कर लिखा, “जनआंदोलनों के जीवन्त प्रतीक, झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाले महान नेता को शत-शत नमन एवं अंतिम जोहार।”

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  उन्होनें अपने शोक संदेश में कहा, “दिशोम गुरु का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मुझे उनके साथ सरकार में बतौर मंत्री काम करने का अवसर मिला। उनके नेतृत्व ने जनसेवा का असली मतलब समझाया। उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।”

उन्होंने बाबा बैजनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार व समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले।

इसी क्रम में भाजपा के युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें “Tribal Hero” बताते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक ले गए और उनका जीवन संघर्ष की मिसाल बना रहेगा।

 

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

To counter the BJP’s ‘poison’, Irfan Ansari has announced the formation of a ‘Vanar Sena’ (monkey army), declaring, “I am Irfan Hadi.”
झारखंड Jharkhand News

भाजपा के ‘जहर’ को रोकने के लिए इरफान अंसारी ने किया ‘वानर सेना’ बनाने का ऐलान, बोले- मैं इरफान हाड़ी हूं

नवम्बर 10, 2026
दिवाली की आतिशबाजी के दौरान रांची में वायु प्रदूषण और धुंध का दृश्य
झारखंड Jharkhand News

दिवाली पर रांची में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, AQI 1110 के करीब, जानें किन इलाकों में AQI सबसे अधिक

नवम्बर 10, 2026
Woman molested and subjected to attempted murder in Ratu, Ranchi; assailant strangled her when she resisted.
झारखंड Jharkhand News

रांची के रातू में महिला से छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश, विरोध करने पर युवक ने गला दबाया

नवम्बर 10, 2026
Next Post
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि: सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री, हेमंत सोरेन को गले लगाकर दी सांत्वना

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि: सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री, हेमंत सोरेन को गले लगाकर दी सांत्वना

एक ओर 21 रन, दूसरी ओर 3 विकेट — कौन मारेगा बाज़ी? देखिए

ओवल टेस्ट- एक ओर 21 रन, दूसरी ओर 3 विकेट, कौन मारेगा बाज़ी? देखिए

लोहरदगा के नितिन बाखला और सुशांत कुमार साहू का झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

झारखंड अंडर-16 टीम में लोहरदगा के दो युवा खिलाड़ियों का चयन, जिले में जश्न का माहौल

नवम्बर 10, 2026

भाजपा के ‘जहर’ को रोकने के लिए इरफान अंसारी ने किया ‘वानर सेना’ बनाने का ऐलान, बोले- मैं इरफान हाड़ी हूं

दिवाली पर रांची में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, AQI 1110 के करीब, जानें किन इलाकों में AQI सबसे अधिक

रांची के रातू में महिला से छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश, विरोध करने पर युवक ने गला दबाया

निशा भगत मामले में आदिवासी संगठनों का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो झारखंड बंद

झारखंड में 10 नवंबर को गरज-चमक के साथ बारिश! जानें 13 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts