Dhanbad: धनबाद जिले के लोयाबाद मोड़ स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार की अहले सुबह चोर दान पेटी चोरी कर ले गए। घटना के समय मंदिर के पुजारी शंकर उपाध्याय पूजा के लिए फूल लाने बगान गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो मंदिर से दान पेटी गायब मिली।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
फूल लेकर वापस लौटते ही दानपेटी गायब
पुजारी शंकर उपाध्याय ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े चार बजे पूजा के लिए फूल लाने बगान गए थे। उस समय मंदिर खुला हुआ था और दान पेटी अपनी जगह पर मौजूद थी। फूल लेकर वापस लौटने के बाद जब वह रोजाना की तरह फूल दान पेटी के पास रखने पहुंचे, तो वहां दान पेटी नहीं थी।
उन्होंने बताया कि फूल लाने के लिए मंदिर से निकलने तक दान पेटी मौजूद थी। पुजारी के अनुसार, दान पेटी में करीब चार से पांच हजार रुपये होने का अनुमान है। इसमें सावन की तीन सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए रुपये भी जमा थे। दान पेटी में जमा राशि से मंदिर के रखरखाव और अन्य जरूरी खर्च पूरे किए जाते हैं।
मंदिर से चोरी की घटना के बाद लोगों में नाराजगी
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर में जुट गई। अहले सुबह मंदिर से दान पेटी चोरी होने की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि भगवान के घर में चोरी करने से भी चोरों को डर नहीं लग रहा है।
जिस भगवान के दरबार में हर इंसान को एक दिन जाना है, उसी के मंदिर में चोरी करना बेहद शर्मनाक है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर दान पेटी चोरी करने वाले चोरों का पता लगाने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












