आज का राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या आपका करियर उतार-चढ़ाव होने वाला है। क्या आपकी लव लाइफ सही चलने वाली है। क्या आपके घर में कोई बड़ी घटना होने वाली है या फिर अगले महीने से आपकी किस्मत चमकने वाली है। इन तमाम सवालों के जवाब आपको यहां मिलेगा। जानिए 29 अप्रैल 2026 को कैसी रहेगी आपकी किस्मत।
मेष राशि
मेष राशिफल वालों का दिन अच्छा रहेगा। कल आपको काम में सफलता मिलेगी और दुश्मनों पर जीत हासिल होगी। हालांकि रिश्तों में थोड़ा संयम बनाए रखने की जरुरत है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही आपके प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को घर-परिवार पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाने की जरुरत है वरना आपको नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी यात्राओं के योग बनने के आसार है वहीं करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के आय के नए स्रोत बनने के आसार हैं। आपके करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के नौकरी और करियर में उन्नति होगी। आपके लिए अच्छी खबर है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालो को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको यात्रा और नए कामों से लाभ के योग बनने के उम्मीद है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। जोखिम भरे कामों से बचें। इसके साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपको साझेदारी के कामों में फायदा होगा और सेहत भी बेहतर रहेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









