Ranchi: रांची जिले के बुढ़मू और आसपास के इलाकों में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। लगातार बारिश के कारण बड़का मुरू गांव में कई कच्चे मकान गिर गए।
बताया गया कि गांव निवासी अशोक सिंह, जयवीर साहू और मासोमात तेतरी देवी के कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान बिखर गया। भारी बारिश के बीच प्रभावित परिवारों के सामने रहने के लिए सुरक्षित जगह की समस्या खड़ी हो गई है।
लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ा
मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद बड़का मुरू की वार्ड सदस्य काजल देवी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। प्रभावित परिवारों को अब प्रशासनिक सहायता का इंतजार है।








