Jamshedpur: जमशेदपुर के डिमना लेक में हुए एक दर्दनाक हादसा घटी है। लेक में डूबने से एमजीएम मेडिकल कॉलेज दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर लाल और सक्षम सिंह के रुप में हुई है। दोनों 2020 बैच के दो इंटर्न डॉक्टर थे। घटना के बाद कॉलेज परिसर में मातम का माहौल है।
तीन दोस्त नहाने के लिए डैम में आए थे
मिली जानकारी के मुताबिक 2020 बैच के तीन इंटर्न डॉक्टर-समीर लाल, सक्षम सिंह और डॉ. यशदेर रात डिमना लेक पहुंचे थे। इसी दौरान एक मोबाइल फोन गहरे पानी में गिर गया। बताया जा रहा है कि फोन निकालने और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में समीर और सक्षम गहरे पानी में चले गए। तीसरे साथी डॉ. यश इस हादसे में सुरक्षित बच गए।
सूचना मिलने के बाद बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
गहरे सदमे के कारण परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े
हादसे की खबर मिलते ही समीर लाल के परिजन काशीडीह स्थित घर से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं सक्षम सिंह के स्वजन डाल्टनगंज से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
समीर के परिजन इस गहरे सदमे के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में कानून के अनुसार पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य प्रक्रिया है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.