सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain: उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के विरोध में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, महिला थाना प्रभारी घायल......

सितम्बर 28, 2026
in Breaking News, देश National News
A A
उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध के दौरान तनाव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के आसपास अचानक तनाव का माहौल बन गया। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम के बीच बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ानी पड़ी।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

Toggle
  • टंकी चौराहे पर जुटे 100 से ज्यादा लोग
    • विरोध में महिलाओं ने किया चक्का जाम
      • महिलाओं को हटाने के दौरान महिला TI घायल
        • पुष्पा पांचाल बोलीं- यह लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी का हिस्सा
        • हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई

विरोध के दौरान कुछ लोगों की ओर से पथराव किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

बताया जा रहा है कि कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसी सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का विरोध किया जा रहा है। मस्जिद को फिलहाल ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

टंकी चौराहे पर जुटे 100 से ज्यादा लोग

सोमवार सुबह टंकी चौराहे के पास 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

पुलिस के अनुसार, कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस के मुताबिक, अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं।

विरोध में महिलाओं ने किया चक्का जाम

शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिलाओं को हटाने की कोशिश की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

महिलाओं को हटाने के दौरान महिला TI घायल

लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। पुलिस के मुताबिक, कुछ महिलाएं विरोध के दौरान आगे बढ़ रही थीं। उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान पुष्पा पांचाल के हाथ में चादर के कोने से कट लग गया।

चोट के बाद उनके हाथ में पट्टी बांधी गई और फर्स्ट एड दिया गया। पुलिस का कहना है कि किसी महिला को चोट नहीं आई और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पुष्पा पांचाल बोलीं- यह लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी का हिस्सा

टीआई पुष्पा पांचाल ने बताया कि महिलाओं को हटाने के दौरान चादर के कोने से उनके हाथ में कट लग गया। उन्होंने कहा कि किसी महिला को चोट नहीं आई है और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्हें फर्स्ट एड दे दिया गया है। उन्होंने इसे लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी का हिस्सा बताया।

हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई

शाही मस्जिद से जुड़े मामले में सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई होनी है। वहीं, उज्जैन में स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे इलाके में नजर बनाए हुए है और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट
देश National News

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

सितम्बर 28, 2026
आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
'बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी' हिंदी संदेश के साथ खुले बैंक लॉकर का समाचार थंबनेल
Breaking News

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

सितम्बर 28, 2026
Next Post
शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

सितम्बर 28, 2026

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra