Ranchi News: रांची के रातु थाना क्षेत्र स्थित तिलता ब्रिज के पास आज सुबह अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
Ranchi News: पुलिस की लोगों से अपील
Ranchi News: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 50 साल आंकी जा रही है। देखने में वह मानसिक रुप से कमजोर लगा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, अगर किसी को भी मृतक व्यक्ति की पहचान के बारे कोई जानकारी है तो, वह तुरंत पुलिस को सूचित कर दें।













