US-Iran Ceasefire Agreement : मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध आखिरकार विराम लग गया। दोनो देशोें के बीच आज शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।समझौते के तहत ईरान और लेबनान में सैन्य कार्रवाई समाप्त करने, होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने पर सहमति बनने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात फ्रांस के वर्साय पैलेस में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपनी मंजूरी दी। यह समझौता निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले लागू होने की खबर है।
ट्रम्प बोले-लक्ष्य से ज्यादा हासिल किया
समझौते के बाद ट्रम्प ने इसे अमेरिका की बड़ी रणनीतिक सफलता बताया। उनके अनुसार युद्ध समाप्त करना, होर्मुज स्ट्रेट को खोलना और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनकी प्राथमिकता थी, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया है।
उल्लंघन पर फिर कार्रवाई की चेतावनी
ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ईरान समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता है तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह बयान बताता है कि दोनों देशों के बीच भरोसे का संकट अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
अब नजर पहली औपचारिक वार्ता पर
युद्धविराम समझौते के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों की पहली औपचारिक बैठक शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में होने की संभावना है। पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि मध्यस्थ की भूमिका में शामिल हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा तय कर सकती है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









