शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर वीडी राम मिले केंद्रीय मंत्री से

मई 21, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू।पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर वीडी राम मिले केंद्रीय मंत्री से पलामू के सांसद वीडी राम ने बुधवार को पलामू जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस क्रम में उन्‍होंने गढ़वा के श्री बंशीधर नगर मंदिर और पलामू के चैनपुर बभंडी में राधाकृष्ण मंदिर की महत्‍ता को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसाद योजना के तहत श्री कृष्ण सर्किट से जोड़ने का अनुरोध किया।

सांसद ने पलामू प्रमंडल के बेतला (पलामू व्याघ्र क्षेत्र) के अंतर्गत पड़ने वाले पलामू किला, कमलदह झील, केचकी, इको स्ट्रीट और मलय डैम के पर्यटन विकास और पलामू किला को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग की।

वीडी राम ने बताया कि गढ़वा जिला झारखंड राज्य के उत्तर पश्चिम में स्थित है और बिहार का रोहतास, उत्तर प्रदेश का सोनभद्र और छतीसगढ़ का सरगुजा जिलों की सीमाएं इससे लगती हैं। इसलिए इसे कभी गेटवे ऑफ छोटानागपुर कहा जाता था। झारखंड की राजधानी रांची से गढ़वा जिले की दूरी 205 किलोमीटर है। गढ़वा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर नगर उंटारी अनुमंडल स्थित है, जहां नगर उंटारी गढ़ के मुख्य द्वार के पास पर शताब्दियों प्राचीन श्री बंशीधर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में राधा और कृष्ण की साढ़े चार फीट उंची और 32 मन (1280 किलो) वजनी स्वर्ण निर्मित एक अत्यंत मोहक प्रतिमा विराजमान है। यह अद्भुत प्रतिमा भूमि में गड़े शेषनाग के फन पर निर्मित चौबीस पंखुड़ियों वाले विशाल कमल पर विराजमान हैं।

उन्‍होंंने कहा कि श्री वंशीधर मंदिर देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। उनकी पहल पर यहां वर्ष 2017 से श्री वंशीधर महोत्सव मनाया जा रहा है।

झारखंड सरकार की ओर से राजकीय महोत्सव घोषित किया गया है। उक्त स्थान का नाम जो पहले नगर उंटारी था, उसे बदल कर श्री बंशीधर नगर किया जा चुका है। अभी हाल में नगर उंटारी स्टेशन पर रेल मंत्री ने उनके अनुरोध पर रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव की स्वीकृति दी है। उन्‍होंने पलामू के चैनपुर के बभंडी में राधा कृष्ण मंदिर भी ऐतिहासिक है। इसकी स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी। उन्‍होंने बभंडी में राधा कृष्ण महोत्सव का आयोजन कराने की मांग की। उन्‍होंने इस मंदिर को श्री बंशीधर नगर मंदिर से जोड़कर एक व्यापक राधा कृष्ण धार्मिक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिससे आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

सांसद ने पलामू के ऐतिहासिक पलामू किला के बारे में कहा कि बेतला व्याघ्र योजना देश के प्रथम व्याघ्र परियोजनाओं में से एक है। राजा मेदिनीराय की धरोहर, पलामू किला तथा पलामू व्याघ्र क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पुराने और नए पलामू किले को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करते हुए पुरातत्व विभाग, भारत सरकार के द्वारा किला का रख-रखाव, जीर्णाेधार एवं सौदर्यीकरण तथा पुरातत्व विभाग, भारत सरकार की सूची में शामिल कराने तथा मलय डैम, कमलदह झील, केचकी इको रिट्रीट को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।

मामले में मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस संबंध में झारखंड सरकार से प्रस्ताव भेजने को कहा, ताकि इन मामलों पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

17 July 2026 jharkhand Weather Alert
झारखंड Jharkhand News

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

जुलाई 17, 2026
NEET UG Result 2026 thumbnail showing NTA result announcement with headline "NEET UG Result जारी" and mentioning toppers Aryan Gupta (Punjab) and Panshul Bansal (Haryana).
Breaking News

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जुलाई 16, 2026
श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक
रांची Ranchi

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

जुलाई 16, 2026
Next Post

राज्य सरकार नक्सलियों से वार्ता के लिए तैयार, लेकिन पहले आत्मसमर्पण करें:विजय शर्मा

700 वर्ष पूर्व से हो रहा है वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी का आयोजन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

17 July 2026 jharkhand Weather Alert

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra