Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित कोचटोली में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। सड़क निर्माण कार्य में सेना की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान महिलाएं भी अनोखे अंदाज में विरोध करती नजर आईं।
आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं भी होती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी राज्य सरकार की ओर से दो बार सड़क निर्माण कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बार सेना की ओर से बाधा उत्पन्न की गई।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
अब तीसरी बार सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी होने के बाद काम शुरू कराया गया, तो एक बार फिर सेना की ओर से आपत्ति जताई गई।
बीजेपी नेत्री आरती कुजूर ग्रामीणों के समर्थन में सामने आईं
ग्रामीणों का कहना है कि सेना अब सड़क निर्माण से पहले एनओसी लेने की बात कह रही है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें खराब सड़क से जूझना पड़ेगा और कब इस समस्या का समाधान होगा।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
वहीं, बीजेपी नेत्री आरती कुजूर भी ग्रामीणों के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधा पर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रामीणों की समस्या को जायज बताया। फिलहाल सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और सेना के बीच विवाद बना हुआ है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









