Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले फेज में 121 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 64.46 फीसदी मतदान हुआ। इनमें से सबसे ज्यादा वोटिंग बेगूसराय में हुई जहां कुल 67.32% लोगों अपने मताधिकार का उपयोग किया।
Read More- Big Breaking : चौथे टी-20 में भारत की 48 रनों से शानदार जीत, सुंदर ने झटके 3 विकेट
शेखपुरा में सबसे कम 52.36% मतदान
अब मतदान का नतीजा 14 नवंबर को आएगा। 121 सीटों में से सबसे कम शेखपुरा में 52.36% मतदान हुआ। अगर शहरी क्षेत्रों की बात करें तो राजधानी पटना में 55.02% मतदान हुआ। इस बार शहरी इलाकों में उम्मीद के मुताबिक मतदान देखने को नहीं मिला।
Read More- खूंटी-सिमडेगा रोड पर भीषण सड़क हादसा, मौके पर दो की मौत 5 गंभीर…
अगर पटना शहर की बात करें तो कुम्हरार सीट पर सबसे कम 39.52% वोटिंग हुई, जबकि दीघा और बांकीपुर में क्रमशः 39.10% और 40% मतदान दर्ज हुआ।
कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत अब EVM में बंद
पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों की पर कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत अब EVM में बंद हो चुकी है। 121 सीटों में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला वहीं 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिली है।
Read More-ये कोई मयखाना नहीं रांची का होटवार जेल है बाबू-वायरल वीडियो पर बाबूलाल ने खोल दी पोल!
पहले फेज में दो डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है। इनमें सबसे बड़ा नामों में राजद प्रमुख तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह औऱ तेजप्रताप जैसे कई बड़ी हस्तियां शामिल है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









