Monday, March 30, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

मजदूरी नहीं, सम्मान चाहिए-CM Hemant Soren ने चाय बगान में भरी हुंकार

March 30, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
मजदूरी नहीं, सम्मान चाहिए-CM Hemant Soren ने चाय बगान में भरी हुंकार
Share on FacebookShare on Twitter

CM Hemant Soren: असम चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने डिब्रूगढ़ जिले के तिंगखोंग एवं सोनारी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी महावीर बासके और बलदेव तेली के पक्ष में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

चाय बागान समुदाय 200 वर्षों से असम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है-CM Hemant Soren

अपने संबोधन में हेमन्त सोरेन ने कहा कि असम का चाय बागान समुदाय जो लगभग 200 वर्षों से असम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है, आज भी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है। असम में चाय बागान श्रमिकों को मात्र 250 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है, जबकि अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक में यह लगभग 600 रुपये प्रतिदिन है। उन्होंने आगे कहा कि चाय बागान श्रमिकों को आज भी भूमि अधिकार, सम्मानजनक आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा इस समुदाय का केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया गया है, परंतु उनके जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

आदिवासी समाज का वोट बैंक के रूप में हो रहा इस्तेमाल

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे लगातार शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर बार आदिवासियों का केवल उपयोग करती है और काम निकल जाने के बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ देती है। आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि उन्हें उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाता है। अब समय परिवर्तन का है और आदिवासी समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा। जिस प्रकार झारखण्ड में हमारे पूर्वजों ने संघर्ष के बल पर राज्य हासिल किया, उसी प्रकार अब असम में भी अपने हक और सम्मान के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Related Post

Patratu Firing: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली, राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

Patratu Firing: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली, राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

March 30, 2026
Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

March 30, 2026
Jharkhand Weather Update: Yellow Alert Issued for Storms, Rain, and Lightning on March 30—Check the Forecast for Your City

Jharkhand Weather Update: 30 मार्च को आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

March 30, 2026
Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

March 29, 2026

सत्ता बदलना भी जानते हैं आदिवासी-CM Hemant Soren

आदिवासी समाज की शक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी कमजोर नहीं हैं, बल्कि वे सत्ता बनाना भी जानते हैं और जरूरत पड़ने पर सत्ता को बदलना भी जानते हैं। आदिवासी समाज अपने अधिकार लेकर रहेगा और इसके लिए निरंतर संघर्ष करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने झारखण्ड के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस प्रकार पूर्वजों ने तीर-धनुष के बल पर अपने अधिकारों की रक्षा की उसी मार्ग पर चलते हुए इस चुनाव में भी आदिवासी समाज अपनी ताकत का परिचय देगा। उन्होंने चाय बागान एवं आदिवासी समुदाय से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

असम के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी बलदेव तेली के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए हेमन्त सोरेन ने कहा झारखण्ड की तरह यहाँ भी युवाओं को अवसर, मेहनतकशों को सम्मान और आदिवासी-स्थानीय समाज को उनका अधिकार मिलना चाहिए। विकास का मतलब केवल आंकड़े नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचती खुशहाली है। असम के सोनारी विधानसभा में असम की महान जनता को अब बदलाव चाहिए – ऐसा बदलाव जो सिर्फ़ वादों में नहीं, ज़मीनी हक़ीक़त में दिखे।

इस अवसर पर झारखण्ड सरकार के कई कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ विधायक भी उपस्थित रहे। जनसभा में हजारों की संख्या में चाय बागान श्रमिक, आदिवासी समुदाय के सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Related Posts

Patratu Firing: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली, राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी
रांची

Patratu Firing: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली, राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

March 30, 2026
Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
झारखंड

Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

March 30, 2026
Jharkhand Weather Update: Yellow Alert Issued for Storms, Rain, and Lightning on March 30—Check the Forecast for Your City
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 30 मार्च को आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

March 30, 2026
Next Post
Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें

Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें

Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Patratu Firing: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली, राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

Patratu Firing: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली, राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

March 30, 2026

Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें

मजदूरी नहीं, सम्मान चाहिए-CM Hemant Soren ने चाय बगान में भरी हुंकार

Jharkhand Weather Update: 30 मार्च को आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Rashifal, 30 March 2026: 30 मार्च को खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, क्या आपकी राशि में है धन लाभ या भारी नुकसान?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra